cgdemandium.com
विविध ख़बरें

स्कूल वैन खाई में गिरी, 8 बच्चे घायल:प्रत्यक्षदर्शी बोले- तेज स्पीड में थी, तीन बार पलटी; एक बच्चे की हालत गंभीर

bus 1705484365

सीधी में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन पलटकर खाई में गिर गई। वैन तीन बार पलटी खाई। हादसे में 8 बच्चे घायल हैं, एक की हालत गंभीर है। सभी को बहरी अस्पताल ले जाया गया। एक बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया।

हादसा बुधवार सुबह करीब 9 बजे ग्राम चोराही के पास हुआ। गोल्डन स्टार एकेडमी स्कूल की वैन बच्चों को स्कूल के लिए ले जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शी ज्ञानेंद्र पटेल ने बताया, स्कूल वैन स्पीड में थी। अचानक अनकंट्रोल होकर सड़क से नीचे पलट गई। खाई करीब 30 मीटर गहरी होगी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची और बच्चों को वैन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

स्कूल वैन तीन बार पलटी खाई। हादसे के बाद ड्राइवर वैन छोड़कर फरार हो गया।
स्कूल वैन तीन बार पलटी खाई। हादसे के बाद ड्राइवर वैन छोड़कर फरार हो गया।

टीआई बोलीं- कोहरे के कारण हुआ हादसा

बहरी थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी ने बताया, हादसे में एक बच्चे को ज्यादा चोट आई है, उसे जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया है। बाकी 7 बच्चों को नॉर्मल चोट आई है। बहरी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वैन को जब्त कर लिया है। हादसा संभवत कोहरे की वजह से हुआ है। जांच कर रहे हैं।

Related posts

मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या:नक्सलियों ने सुकमा में जनअदालकर लगाकर मार डाला;प्रेस नोट में दी पुलिस से दूर रहने की चेतावनी

Muskan Sharma

CM ममता बनर्जी दार्जिलिंग के कुर्सियांग पहुंचीं:टी गार्डन में चाय की पत्तियां तोड़ी; महिलाओं के साथ लोकगीत गाया

Muskan Sharma

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवादित परिसर का सर्वे होगा:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका स्वीकार की, 13.37 एकड़ जमीन पर है विवाद

Muskan Sharma