cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित

18 02 2024 acharya vidyasagar jain muni samadhi news

 

रायपुर, अंकिता शर्मा ।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राष्ट्र संत आचार्य  विद्यासागर महा मुनिराज जी के ब्रम्हलीन होने पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आचार्य  विद्यासागर जी महाराज का देश व समाज के लिए योगदान युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि विश्व वंदनीय, राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर महामुनिराज जी के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में सल्लेखना पूर्वक समाधि का समाचार प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया को अपने ओजस्वी ज्ञान से पल्लवित करने वाले आचार्य  विद्यासागर जी महाराज को देश व समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य, उनके त्याग और तपस्या के लिए युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। आध्यात्मिक चेतना के पुंज आचार्य विद्यासागर जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन।

राज्य शासन द्वारा वर्तमान के वर्धमान कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध दिगंबर जैन मुनि संत परंपरा के आचार्य विद्यासागर महाराज जी के सम्मान में आज छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा राजकीय समारोह एवं कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जायेंगें।

Related posts

EPF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, नौकरी बदलते ही PF अमाउंट होगा ऑटोमैटिक ट्रांसफर

News Desk

कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी

News Desk

New Adventure Hub Of Chhattisgarh: रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब

News Desk