cgdemandium.com
विविध ख़बरें

लोकार्पण के बाद से बंद है

dbcl 16967701086522a83c9eaed 8octkawardha6

लोकार्पण के बाद से बंद है

सहसपुर लोहारा8 घंटे पहले
dbcl 16967701086522a83c9eaed 8octkawardha6
  • 35 लाख से बना बस स्टैंड

भास्कर न्यूज | सहसपुर लोहारा

नगर पंचायत लोहारा में 35 लाख रुपए से नए बस स्टैंड का निर्माण किया गया है। लोकार्पण के बाद से यह बस स्टैंड बंद है। इसके चलते अब भी बस वाले सड़क पर ही सवारियों को बैठा और उतार रहे है। नए बस स्टैंड में सुविधा नहीं होने के कारण यात्री वहां नहीं जाते हैं। स्थिति इतनी खराब है कि नए स्टैंड में पेयजल की व्यवस्था तक नहीं है।

नए बस स्टैंड के रख-रखाव की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है। इसके बाद भी हाल बुरा है। नया बस स्टैंड में सन्नाटा छाए रहता है। बस संचालक राजनांदगाव-कवर्धा मुख्यमार्ग पर बसों को खड़े कर यात्रियों को बैठाते व उतारते हैं। इससे आवागमन तो प्रभावित होता ही है, दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। नए बस स्टैंड में सुविधा नहीं होने के कारण बस संचालक व यात्री वहां नहीं जाते हैं। धोखे से कोई यात्री चला जाए, तो उसे पीने को पानी तक नसीब नहीं होता है। इसे लेकर नपं प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों में नाराजगी है।

बस संचालकों को निर्देश दिया जाएगा: लोहारा नपं अध्यक्ष अनारा बाई साहू का कहना है कि नया बस स्टैंड में बसों का आना-जाना शुरू हो चुका था। लेकिन कुछ निर्माण कार्यों के कारण संचालन बंद हो गया। नए बस स्टैंड के पुन: संचालन के लिए नगर पंचायत की ओर से बस संचालकों को निर्देश दिया जाएगा।

यहां 30 से अधिक बसों का होता है संचालन सहसपुर लोहारा में रोजाना 30 से अधिक यात्री बसों का संचालन होता है। कवर्धा, दुर्ग, राजनांदगांव जिला मुख्यालय से आने वाली बसें यहां सड़क पर ही रुकती है। इसके अलावा साजा, बेमेतरा, खम्हरिया और गंडई के लिए भी बसें संचलित होती है। नगरवासी संजू साहू और राधे का कहना है कि लोकार्पण के कुछ दिनों तक बसों का नए स्टैंड में आना-जाना हुआ। लेकिन अब नया बस स्टैंड बंद पड़ा है। नगर पंचायत भी इसके संचालन में रु चि नहीं दिखा रहा है। इस कारण यात्रियों को सु​िवधा नहीं मिल पा रही है।

Related posts

मोदी ने तमिलनाडु के रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा की:हाथी को गुड़ खिलाकर आशीर्वाद लिया; 2 बजे रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर जाएंगे

Muskan Sharma

मिशनरी का धर्म परिवर्तन करने वाला सेंटर पकड़ाया, पुलिस ने 28 लोगों को लिया हिरासत में

Muskan Sharma

देश को विकसित बनाने की प्रतिबद्धता पर आधारित है 2024 की मोदी गारंटी- अशोक साहू

Muskan Sharma