cgdemandium.com
विविध ख़बरें

अवैध परिवहन: सागौन के 11 सिलपट से भरा वाहन जब्त

dbcl 1696514525651ec1dd57bd1 5octkawardha9

के 11 सिलपट से भरा वाहन जब्त

कवर्धा3 दिन पहले
dbcl 1696514525651ec1dd57bd1 5octkawardha9

इमारती लकड़ियों के अवैध परिवहन पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। कवर्धा वनमंडल अंतर्गत रेंगाखार परिक्षेत्र के ग्राम सिवनी से बखारीकोन्हा मार्ग पर अवैध परिवहन करते वाहन क्रमांक- सीजी 22 जी 5984 को पकड़ा है। उक्त वाहन में सागौन के 11 नग सिलपट (0.318 घनमीटर) जब्त किया गया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी रेंगाखार विजयंत तिवारी ने बताया कि सूचना पर सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी, समनापुर, परिसर रक्षक रेंगाखार, धामिनडीह, मोहनटोला और सुरक्षा श्रमिक की टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजा। ग्राम सिवनी से बखारीकोन्हा (मप्र) मार्ग पर वाहन क्रमांक- सीजी 22 जी 5984 को रोक कर तलाशी ली गई। उक्त वाहन से सागौन प्रजाति के 11 नग सिलपट जब्त किया गया। वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर चालक मिनेश पिता गोविंद पटले के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41 के नियम 18 व 42 के नियम 3 के तहत कार्रवाई की गई है।

Related posts

इस हफ्ते के अंत तक देशभर में बढ़ेगी ठंड:अगले 24 घंटे में MP, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश के आसार

Muskan Sharma

कबीरधाम कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने लाइन में लगकर आदर्श मतदान केंद्र गंगानगर में मतदान किया

Muskan Sharma

भाभी से अवैध संबंध…​​​​बड़े भाई को मार डाला:कवर्धा में गला घोंटकर हत्या की; दफनाने की थी तैयारी,वजह पूछने पर घबरा गया आरोपी

Muskan Sharma