cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धा

लाटा में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भक्तिमय माहौल के बीच हुआ

WhatsApp Image 2023 08 22 at 2.25.48 PM

ग्राम लाटा में सोमवार को सामूहिक हनुमान चालीसा एवं श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान सहित विभिन्न देवी देवताओं की पूजा-अर्चना से हुआ। पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी गणेश तिवारी और ग्राम वासियों ने संयुक्त रूप से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया।

हनुमान चालीसा पाठ में गांव के महिला-पुरुष व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी हाथों में हनुमान चालीसा लेकर पाठ किए। पाठ के दौरान भगवान राम व हनुमान के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। सामूहिक पाठ के बाद भक्तिमय भजन प्रस्तुत किया गया।

गणेश तिवारी ने ग्रामीणों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए सनातन संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि संसार में सभी जीव अपने जीवन का आनंद ले रहे हैं। जीव जंतु खुश और संतुष्ट है, लेकिन मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है, जो पूरा जीवन भाग-दौड़ में व्यतीत कर रहा है,इसके बारे में सोचते नहीं हैं। सबकी आंखें समान है, देखने का नजरिया अलग-अलग है।

Related posts

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भोरमदेव और खेड़ापति हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र विकास, सुख एवं समृद्धि की कामना की

News Desk

संभागायुक्त ने किया सहसपुर लोहारा तहसील का आकस्मिक निरीक्षण, संभागायुक्त ने राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के सख्त निर्देश दिए

News Desk

कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा, नाले में गिरने से दो की मौत

News Desk