cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

रायपुर के स्कूल में शिक्षक ने लगाई फांसी:पंखे से लटकती मिली लाश, स्कूल बंद करते समय स्टाफ ने देखा शव

009whatsapp image 2024 01 16 at 105045 am 1705385261

रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक स्कूल में शिक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसकी लाश पंखे के एंगल के सहारे फंदे पर लटकती मिली है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।

पुलिस के मुताबिक, शिक्षक का नाम अनूप कोठारे था। आशंका जताई जा रही है कि स्कूल की छुट्टी होने और बच्चों के घर जाने के बाद शिक्षक ने सुसाइड किया है। स्कूल बंद करते समय स्टाफ ने शव देखा था।

पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक एक कक्षा में जाकर पंखे के लोहे के एंगल में फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी की है। स्कूल स्टाफ ने अनूप को शाम 7 बजे फांसी के फंदे पर लटकते देखा। अनूप स्कूल में बीते पांच सालों से पोस्टेड थे। बताया जा रहा है कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और 2 बेटियां है।

फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मृतक के पास से पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। साथ ही आत्महत्या की कारणों का भी अब तक पता नहीं चला है।

Related posts

फूलो की खेती से दीदियों को मिलेगी अतिरिक्त आमदनी

Muskan Sharma

पुलिस परिवार के बच्चों को स्कूल आने-जाने मिली बस की सुविधा

CG में बाल संप्रेक्षण गृह से 8 नाबालिगों की फरारी, खिड़की तोड़कर हुए फरार, जांच शुरू

News Desk