cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

रक्षा बलों के डिजिटल नेटवर्क पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर, व्हाट्सएप ग्रुप का होगा सिक्योरिटी ऑडिट

SURSHA 02 2


नई दिल्ली

भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने बड़ी साइबर सुरक्षा का खुलासा किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सोमवार को अधिकारियों से हवाले से बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और रक्षा नागरिक अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लगभग 13-14 निजी व्हाट्सएप ग्रुपों में घुसपैठ कर ली है।

इस खुलासे के बाद एजेंसियों ने सोशल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स का व्यापक ऑडिट करने का आदेश दिया है।
भारतीय नंबरों का सहारा लेकर हुए शामिल

अधिकारियों के मुताबिक, ये संदिग्ध एजेंट भारतीय मोबाइल नंबरों का सहारा लेकर इन ग्रुपों में शामिल हुए थे। वे ग्रुपों में साइलेंट मेंबर यानी बिना कुछ बोले सक्रिय रूप से जुड़े रहने वाले सदस्य बने रहे और वहां होने वाली चर्चाओं तथा साझा किए जाने वाले दस्तावेजों पर लगातार नजर रखते थे।

इसे संवेदनशील सुरक्षा कार्यों में तैनात कर्मियों को निशाना बनाकर चलाया जा रहा एक लक्षित साइबर जासूसी अभियान माना जा रहा है।

घुसपैठ का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा बलों और रक्षा-नागरिक संगठनों को अपने सोशल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स, जिनमें चिन्हित व्हाट्सएप ग्रुप भी शामिल हैं, का गहन ऑडिट करने और संदिग्ध व अनजान सदस्यों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि ऐसे अनधिकृत या सार्वजनिक मंचों पर कोई भी आधिकारिक या गोपनीय जानकारी साझा न की जाए।

सख्ती से दिशानिर्देश लागू करने पर जोर

पीटीआई के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साइबर सुरक्षा से जुड़े मौजूदा दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया है और इस घटना के मद्देनजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी तरह की गोपनीय सूचना या डेटा साझा न करने की हिदायत दी गई है।

यह ताजा अलर्ट उस घटना के बाद सामने आया है, जब अधिकारियों ने रक्षा-नागरिक अधिकारियों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक संदिग्ध पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को पकड़ा, जो खुद को सोनिया नाम की डीआरडीओ वैज्ञानिक बताकर ग्रुप में जुड़ा था। अधिकारियों को आशंका है कि इस ग्रुप में पैसों के बदले कुछ संवेदनशील जानकारी साझा की गई है।



Related posts

IPL के पहले चेयरमैन ललित मोदी की घर वापसी! 2009 FEMA मामले में राहत के बाद लौटने की तैयारी

News Desk

देश में तेज हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, 1,847 बड़ी परियोजनाओं पर ₹21.97 लाख करोड़ खर्च; 709 प्रोजेक्ट्स पूरे होने की ओर

News Desk

विधानसभा में हाई-वोल्टेज ड्रामा! हंगामे के बाद TMC विधायक कुणाल घोष पर बड़ा एक्शन

News Desk