cgdemandium.com
विविध ख़बरें

युवकों को लाठी से पीटने के मामले में SDM सस्पेंड:CM डॉ. यादव बोले- अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं; गाड़ी ओवरटेक करने पर विवाद

comp 79 1706014068

उमरिया जिले के बांधवगढ़ में दो युवकों से मारपीट मामले में एसडीएम को सस्पेंड कर दिया गया है। मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। डॉ. मोहन ने कहा- प्रदेश में आमजन से इस तरह अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं।

जो वीडियो सामने आया उसमें SDM अमित सिंह खड़े हैं और युवकों को लाठी से पीटा जा रहा है। पुलिस ने सोमवार रात को ही इस मामले में एसडीएम और तहसीलदार समेत चार लोगों पर FIR दर्ज कर की थी। दोनों युवक जिला अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

गाड़ी ओवरटेक करने पर SDM नाराज

घायल प्रकाश दाहिया और शिवम यादव ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे उन्होंने एसडीएम अमित सिंह की गाड़ी को ओवरटेक किया। इससे एसडीएम नाराज हो गए। खैरा से भरौला के बीच घंघरी ओवरब्रिज के पास एसडीएम ने प्रकाश और शिवम की कार रुकवाई। आरोप है कि उन्होंने साथ में मौजूद तहसीलदार विनोद कुमार, ड्राइवर नरेंद्र दास पनिका और सहयोगी संदीप सिंह के साथ उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। साथ ही उनकी कार में भी तोड़फोड़ की।

एसडीएम बोले- मैं तो बीच-बचाव कर रहा था
एसडीएम अमित सिंह का कहना है कि बांधवगढ़ में मंदिरों को देखने के लिए मैं भ्रमण पर निकला था। इस दौरान दो युवक चार पहिया वाहन से ओवरटेक करके आगे बढ़े। इससे मैं और मेरी गाड़ी बच गई। दोनों युवकों के साथ जिन लोगों ने मारपीट की है, उन पर कार्रवाई के लिए मैं पुलिस को पत्र भेजूंगा, मैंने मारपीट नहीं की है। मैं बीच-बचाव कर रहा था।

सीएम ने लिखा- घटना दुर्भाग्यपूर्ण है

whatsapp image 2024 01 23 at 123654 pm 1705993658

एसडीएम पर युवकों के साथ मारपीट का आरोप: घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती

487c1bb2 4696 4edf b87f 8ca7b4b03cb11705932556732 1705992190

बांधवगढ़ एसडीएम पर दो युवकों से मारपीट का आरोप लगा है। दोनों युवक जिला अस्पताल में भर्ती हैं। और दोनों युवकों को गंभीर चोट आई है। भरौला निवासी दोनों युवक बताए जा रहे हैं।

Related posts

लड़की से लड़का बना ट्रांसजेंडर प्रेग्नेंट: देश में पहला ऐसा केस, 3 साल से साथ रह रहे हैं ट्रांस कपल जिया-जहाद

News Desk

सिक्किम में बादल फटने से बाढ़ आई, 23 जवान लापता:सेना के कैंप उखड़े, 41 गाड़ियां डूबीं; तीस्ता नदी का जलस्तर 15 से 20 फुट तक बढ़ा

Muskan Sharma

ओपिनियन- शिवराज सबसे अलग:मुख्यमंत्री पद का फ़ैसला करते वक्त, मप्र के बारे में अलग से सोचा जाएगा

Muskan Sharma