cgdemandium.com
जीवन मंत्र

पौष महीने की पूर्णिमा कल:पौष महीने की पूर्णिमा कल: इस दिन किए गए स्नान-दान से मिलने वाला पुण्य कभी खत्म नहीं होता

snan dan 730 1706036941

गुरुवार 25 जनवरी को पौष महीने का आखिरी दिन रहेगा। यानी इस दिन पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इसका बहुत ही महत्व है। साधु-संतों के लिए ये विशेष पर्व होता है। इस दिन कई संत तीर्थ और पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इनके साथ ही अन्य लोग भी नदियों में डूबकी लगाते हैं। ये पर्व मोक्ष की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। कई पुराणों में जिक्र किया गया है कि पौष महीने की पूर्णिमा मोक्ष दिलाती है। इसलिए मान्यता है कि इस दिन तीर्थ स्नान करने से हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं और मरने के बाद मोक्ष मिलता है।

पुण्य को पूर्ण करने वाला पर्व ग्रंथों के मुताबिक जो लोग पूरे पौष महीने में भगवान का ध्यान कर आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करते हैं, उसकी पूर्णता पौष पूर्णिमा के स्नान से हो जाती है। यानी इस पर्व पर तीर्थ स्नान और दान से पुण्य का पूरा फल मिलता है। इस पर्व पर किए गए पुण्य का फल कभी खत्म नहीं होता है। इस दिन काशी, प्रयाग और हरिद्वार में स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन शाकंभरी जयंती मनाई जाती है। वहीं, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में रहने वाली जनजातियां पौष पूर्णिमा के दिन छेरता पर्व मनाती हैं।

तीर्थ स्नान का महत्व पौष माह की पूर्णिमा पर सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। इसके बाद तीर्थ या पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए। ऐसा संभव न हो तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर नहाना चाहिए। इसके बाद पूरे दिन व्रत और दान का संकल्प लेना चाहिए। फिर किसी तीर्थ पर जाकर नदी की पूजा करनी चाहिए। पौष माह की पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदियों और तीर्थ स्थानों पर पर स्नान करने का महत्व बताया गया है। नदी पूजा और स्नान करने से मोक्ष प्राप्त होता है।

पौष पूर्णिमा पर माघ स्नान का संकल्प शास्त्रों के अनुसार पौष पूर्णिमा को माघ स्नान का संकल्प ले लेना चाहिए। तीर्थ स्नान के दौरान संकल्प करके भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही संभव हो तो एक समय भोजन का व्रत भी करना चाहिए। जिस प्रकार पौष मास में तीर्थ स्नान का बहुत महत्व है, उसी प्रकार माघ में भी स्नान और दान का भी विशेष महत्व होता है। माघ में दान में तिल, गुड़ और कंबल या ऊनी वस्त्र दान देने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रक्षाबंधन पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने मांगा विशेष उपहार: वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग

Muskan Sharma

बच्चों पर पड़ता है पेरेन्ट्स की हेल्थ का असर:हेल्दी लाइफस्टाइल जीने वाली मां की बेटियों में डिप्रेशन का खतरा कम, पर लड़कों में ऐसा नहीं

News Desk

CM साय की अभिनव पहल : शासकीय स्कूलों में शुरू हुई पालक-शिक्षक बैठक

Muskan Sharma