cgdemandium.com
छत्तीसगढ़जनमंच

मेरी माटी-मेरा देश: ग्रामीणों ने बच्चों संग लिया रैली में हिस्सा

dbcl 1695899649651560012f356 28sepkawardha17

छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इसके अंतर्गत स्कूली बच्चों को रैली निकालकर ग्राम के प्रत्येक घरों से मिट्टी लेकर उसका कलात्मक चित्रण करते हुए उस मिट्टी से विभिन्न प्रकार के देवी देवता, पशु पक्षी के मुखौटे तैयार करना है।

इससे बच्चों में मिट्टी के कलात्मक मुखौटे आदि बनाने की कला विकसित होगी। इस कार्यक्रम अंतर्गत रैली में दुल्लापुर (बाजार) के प्राचार्य मंजुला तिवारी, शैक्षिक समन्वयक सतीश तिवारी, माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक दिलीप कुमार शर्मा, शिक्षक सोनवानी प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक हेमंत शर्मा, माध्यमिक शाला के शिक्षक मोहनलाल शर्मा ,नारद साहू, नूतन जांगड़े ,ओंकारेश्वर मरावी के साथ ही साथ ग्राम पंचायत दुल्लापुर बाजार के पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। माध्यमिक विभाग के शिक्षक मोहनलाल शर्मा द्वारा संचालित किया गया।

Related posts

अधिकारी भर्ती परीक्षा 4 फरवरी को

Muskan Sharma

निर्माण कार्यों की गहन मॉनिटरिंग और निरीक्षण के दिए निर्देश, ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी लाने कहा

News Desk

प्रेसवार्ता : छत्तीसगढ़ को मिली 8.46 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति; मुख्यमंत्री साय ने पूर्ववर्ती सरकार पर साधा निशाना, देखिए पूरी वीडियो

Muskan Sharma