cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

आज नहीं बदला तो रद्दी हो जाएगा 2000 का नोट:RBI ने 30 सितंबर तक का समय दिया था, संभावना कि शाम तक नया सर्कुलर जारी करे

66 1696054861

आज यानी 30 सितंबर 2000 रुपए का नोट बैंक में जमा करने या इसे दूसरे नोटों से बदलने का आखिरी मौका है। न्यूज एजेंसी ANI ने जानकारी दी है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने शुक्रवार को यह साफ कर दिया कि 1 अक्टूबर से 2000 रुपए के नोट की वैल्यू जीरो हो जाएगी। यानी यह कागज के टुकड़े से ज्यादा कुछ नहीं रह जाएगा।

RBI ने इसी साल 19 मई को एक सर्कुलर जारी करके 30 सितंबर तक 2000 के नोट बैंकों में जमा करने या बदलने के लिए कहा था। उस समय यह कहा गया था कि 2000 का नोट इसके बाद भी लीगल रहेगा। RBI के मुताबिक, 31 अगस्त 2023 तक 3 हजार 56 अरब रुपए के नोट बैंकों में लौट आए हैं।

इधर RBI के सूत्रों के हवाले से यह खबर भी मिली है नोट बदलने की आखिरी तारीख बढ़ाने को लेकर शनिवार शाम तक कोई सर्कुलर जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

2016 में आया था 2000 का नोट
2000 का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था। इनकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। हालांकि RBI साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है। वहीं 2021-22 में 38 करोड़ 2000 के नोट नष्ट किए गए थे।

Related posts

BJP नेता की गोली मार कर हत्या, मंत्री के थे करीबी

Muskan Sharma

लोहगढ़ किला हत्याकांड: क्राइम सीन री-क्रिएट, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे जारी

News Desk

पूर्व महिला IPS किरण बेदी ने पीएम मोदी की प्रशंसा में पढ़े कसीदे, कहा- ‘बिना समय गंवाए करते हैं काम’

News Desk