cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-ओडिशा हाईवे पर 3 मौतों का LIVE VIDEO:तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो और 2 बाइक सवारों को मारी टक्कर; 3 घायल

comp 28 2 1706281260

छत्तीसगढ़-ओडिशा नेशनल हाईवे- 30 पर बोरीगुमा में शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं शामिल हैं। वहीं 3 लोग घायल हैं। हादसा तेज रफ्तार स्कार्पियो के ऑटो और 2 बाइक सवारों को टक्कर मारने के चलते हुआ है।

जगदलपुर नंबर की स्कार्पियो ओडिशा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बोरिगुमा से करीब 4 किमी पहले बीजापुर गांव के पास स्कार्पियो ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारी। इसके बाद ऑटो और एक अन्य बाइक सवार को चपेट में ले लिया।

टक्कर से बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं ऑटो पलट गया और स्कार्पियो भी सड़क किनारे गड्‌डे में जा घुसी।
टक्कर से बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं ऑटो पलट गया और स्कार्पियो भी सड़क किनारे गड्‌डे में जा घुसी।

टक्कर लगते ही दोनों बाइक के उड़े परखचे

हादसा इतना जबरदस्त था दोनों बाइक के परखचे उड़ गए। जबकि ऑटो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आगे जाकर पलट गया। वहीं स्कार्पियो भी सड़क किनारे गड्‌डे में घुस गई। टक्कर मारने के बाद चालक स्कार्पियो छोड़कर भाग निकला।

हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 महिलाओं ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कुछ घायलों को कोरापुट जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related posts

आचार संहिता 16 मार्च की शाम के बाद कभी भी

Muskan Sharma

लॉज में दबिश, रिकॉर्ड सही मिले फिर भी मुंह छिपाकर भागे लोग

Muskan Sharma

69 लाख का गबन, महिला सरपंच बर्खास्त

Muskan Sharma