cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

आचार संहिता 16 मार्च की शाम के बाद कभी भी

3598368 untitled 28 copy

रायपुर/दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आचार संहिता 16 मार्च की शाम के बाद कभी भी लग सकती है। राजनीतिक दलों को कई तरह के प्रतिबंधों का पालन करना पड़ेगा। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं। पिछली बार की अपेक्षा लोकसभा चुनाव 2024 कम चरणों में संपन्न कराए जा सकते है। विश्वसनीय सूत्रों ने यह जानकारी दी है। बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच 7 चरणों में चुनाव कराए गए थे। चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित कि गए थे। उस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें जीतीं। भाजपा ने उस चुनाव में 37.36% वोट हासिल किए। एनडीए की बात करें तो 45% वोट मिले थे। कांग्रेस पार्टी ने 52 सीटें जीतीं और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 92 सीटें जीतीं। अन्य दलों के खाते में 97 सीटें गईं। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम राज्यों के विधानसभा चुनाव भी कराये गये थे।

Related posts

बिजली दरों के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, स्मार्ट मीटर हटाने की मांग तेज

News Desk

फर्जी बैंक खाते खोलने वाला गिरफ्तार, कमीशन पर साइबर अपराधियों को देता था डिटेल्स

Muskan Sharma

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा किसानो को अब तक 107 करोड़ रुपए का भुगतान जारी

Muskan Sharma