cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कवर्धा में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम — झंडा कांठ के बाद पहली बार चारों ओर पुलिस का पहरा

photo output 4 scaled


कवर्धा। शहर में झंडा कांठ प्रकरण के बाद पहली बार सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त देखने को मिली है। सोमवार सुबह से ही शहर के मुख्य मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। हर चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाई गई है, वहीं अतिरिक्त पुलिसकर्मी स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, संभावित आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कवर्धा शहर को सुरक्षा कवच में ले लिया है। शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर वाहनों की जांच जारी है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

इस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई है और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना जरूरी कारण शहर की ओर न आएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं तथा पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।



Related posts

गंडई खुर्द में सीसी रोड, पुलिया व नाली निर्माण कार्यों का जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन

News Desk

कवर्धा में आदिवासी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 36 घंटे में तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

News Desk

मानव तस्करी के संदेह में रेलवे प्लेटफार्म में बैठी 16 लड़कियों को आरपीएफ ने किया सखी सेंटर के हवाले, सभी युवतियां कवर्धा जिले की रहने वाली

Muskan Sharma