cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़रेंगाखार जंगल

कवर्धा जिले के वनांचल क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि: सड़कों पर बिछी सफेद चादर, पहाड़ों जैसा दिखा नजारा, देखिए खास तस्वीरें

3c9658e2 fd13 42d4 86bf 62b669891275

कवर्धा, अंकिता शर्मा। जिले के वनांचल क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि से सर्दी का सितम और अधिक बढ़ गया है। रेंगाखार जंगल, रामपुर, आमाटोलाऔर सिवनी खुर्द सहित वनांचल में जमकर ओलावृष्टि हुई। बारिश व तेज हवा से बिजली लाइनों में जगह-जगह फाल्ट हुए तो वनांचल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति चरमरा गई। वहीं, तापमान में भी गिरावट हुई। फसलों को नुकसान हुआ।

WhatsApp Image 2024 02 11 at 5.24.09 PM

रविवार की दोपहरी मौसम ने करवट ली। इसके बाद बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम को जारी रहा। शहर से लेकर देहात तक तेज हवा के साथ बारिश हुई। वनांचल क्षेत्रों की गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई।

WhatsApp Image 2024 02 11 at 5.24.09 PM 1

ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि पेड़ों के पत्ते टूट गए। यहां इस कदर ओलों की बरसात हुई कि जमीन सफेद हो गई। जिले में बारिश और ओलावृष्टि से सर्दी बढ़ गई है।

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय परिवार की तीन पीढ़ियाँ मिलीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से, जानिए क्या हुआ मुलाकात में

News Desk

फाइनल रिहर्सल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

Muskan Sharma

धमतरी मुठभेड़ में कई नक्सली ढेर, पुलिस का दावा

Muskan Sharma