cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

डैम में डूबने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने कई घंटे बाद शव किया बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने कई घंटे बाद शव किया बरामद


मानपुर। मानपुर मोहला जिले के पउरझोला गांव में बने डैम में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जिसे दुर्ग एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे की खोजबीन के बाद शव बाहर निकाला। जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, शुक्रवार शाम को मोहला मानपुर के मोहला थाना क्षेत्र के ग्राम पउरझोला में बने डैम में एक युवक डूब गया था। शाम हो जाने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन करना संभव नहीं था। इसके बाद उन्होंने रात में टीम को रवाना कर दिया।

दुर्ग कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ की टीम डीप डाइविंग अनुभवी जवान राजकुमार यादव, चंद्रप्रताप जंघेल वहां पहुंचे। वो लोग वोट लेकर पानी में उतरे। इसके कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने शव को पानी से बाहर खोजकर निकाला। मृतक की पहचान डोमन गोटा पिता नरसिंह गोटा (18 साल) के रूप में हुई है। वो ग्राम माड़िंग पीड़िंग (धेनु) थाना मोहला जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी का रहने वाला है। लोगों का कहना है कि वो डैम में नहाने के लिए उतरा तभी वो गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। मोहला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

उर्मिला की पढ़ाई को मिली नई उड़ान, पीएम श्री सेजेस स्कूल में एडमिशन से बदलेगी जिंदगी

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, आबकारी नीति से लेकर शिक्षा और स्टार्टअप तक हुए कई अहम फैसले

News Desk

वक्फ संशोधन बिल को लेकर BJP की कार्यशाला : राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – “वक्फ संपत्तियों का होगा पारदर्शी प्रबंधन, गरीब मुसलमानों को मिलेगा हक”

News Desk