cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

विश्व रक्तदान दिवस : रक्तदान महादान है और रक्तदाता समाज और मानवता के अनमोल सेवक हैं: विष्णु देव साय

3789206 untitled 30 copy

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर खासकर युवाओं से रक्त दान कर लोगों का जीवन बचाने की अपील की है। श्री साय ने कहा है हर साल 14 जून को विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित पूरी दुनिया रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व रक्त दान दिवस मनाती है।श्री साय ने कहा कि आपात स्थितियों, बीमारी, दुर्घटना सहित प्रसव मामलों में जीवन रक्षा के लिए रक्त अति आवश्यक होती है। कई बार आकस्मिक परिस्थितियों में लोगों को सरलता से रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता है। श्री साय ने कहा कि रक्तदान महादान के महत्व को जन-जन समझें। रक्त देने में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता। रक्तदान महादान है और रक्तदाता समाज और मानवता के अनमोल सेवक हैं।

Related posts

महिला एवं बाल विकास से जुड़े मुद्दों पर अन्नपूर्णा देवी और लक्ष्मी राजवाड़े की अहम मुलाकात

News Desk

आदिवासी आस्था और परंपरा को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री साय की पहल से हुआ विशेष अनुष्ठान

News Desk

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन में सहभागिता देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया

Muskan Sharma