cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

संसद का शीतकालीन सत्र कल से होगा शुरू, वक्फ (संशोधन) बिल समेत कई विधेयकों पर होगी चर्चा

संसद का शीतकालीन सत्र कल से होगा शुरू, वक्फ (संशोधन) बिल समेत कई विधेयकों पर होगी चर्चा


नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार, 25 नवंबर से प्रारंभ होने जा रहा है और यह 20 दिसंबर तक चलेगा। परंपरा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्र के पहले दिन संसद भवन परिसर में हंस द्वार के पास महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देंगे।

संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 26 नवंबर को एक विशेष कार्यक्रम संविधान सदन में आयोजित किया जाएगा। संसद के पुराने भवन को अब संविधान सदन कहा जाता है, और इस कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल हॉल में होगा।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय के अनुसार, इस सत्र में दोनों सदनों की कुल 19 बैठकें होंगी, लेकिन 26 नवंबर को राज्यसभा और लोकसभा की बैठकें नहीं होंगी। सत्र में विचार के लिए 16 विधेयकों की सूची तैयार की गई है, जिनमें वक्फ (संशोधन) विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक शामिल हैं। लोकसभा में आठ और राज्यसभा में दो विधेयक लंबित हैं।

राज्यसभा में भारतीय वायुयान विधेयक भी पेश किया जाएगा, जिसे मानसून सत्र में लोकसभा की मंजूरी मिल चुकी है। विपक्षी दलों, के द्वारा कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर विरोध की संभावना जताई जा रही है, जिससे सत्र हंगामेदार होने का अनुमान है।

संसद सत्र पर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों का भी असर पड़ने की संभावना है। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन की बड़ी जीत हुई है, जबकि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है। दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित हुए थे और दो दिन बाद संसद का यह सत्र शुरू होने जा रहा है। सरकार अपने एजेंडे को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए आवश्यक विधेयकों को पारित करने का प्रयास करेगी।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

कम बारिश और घटते जल भंडार से बढ़ी चिंता, महाराष्ट्र में 16 अक्टूबर से पानी पर 10% कटौती

News Desk

राज्यपाल श्री डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Muskan Sharma

सरकार की सख्ती! ई-रिक्शा को प्रभावित करने वाला BAT-BMS App Google Play Store से हटाया गया

News Desk