cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद क्या बदलेगा? सैलरी, पेंशन और भत्तों पर सरकार के 5 संभावित फैसले

31 A 206


नई दिल्ली

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। बीते अक्टूबर महीने में वेतन आयोग ने बेंगलुरु और मुंबई में 2 अहम बैठकें की हैं। इन बैठकों के बाद अब तक वेतन आयोग के नए शेड्यूल का अपडेट नहीं आया है। ऐसे में ज्यादातर लोग अब ये मान रहे हैं कि वेतन आयोग अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने की तैयारी में है। हालांकि, इसके बारे में आधिकारिक तौर पर किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन एक सच ये जरूर है कि वेतन आयोग को अगले साल की पहली छमाही में अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप देनी है। अब सवाल है कि क्या सिफारिशों को सौंपे जाने के तुरंत बाद इसे लागू कर दिया जाएगा? आइए समझ लेते हैं कि आखिर वेतन आयोग की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद क्या कुछ होगा।

इन 5 चरणों से गुजरेगी प्रक्रिया
सरकार रिपोर्ट की समीक्षा करेगी: 8वें वेतन आयोग द्वारा आधिकारिक रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद केंद्र सरकार इसकी समीक्षा करेगी और फिटमेंट फैक्टर, मूल वेतन, भत्ते, पेंशन और सेवा से जुड़ी शर्तों जैसे पहलुओं पर दी गई सभी सिफारिशों को बारिकी से समझेगी।

सिफारिशों पर विचार: इसके बाद सरकार यह तय करेगी कि 8वें वेतन आयोग के ‘टर्म्स ऑफ रेफरेंस’ (ToR) में दिए गए नियमों और विनियमों के दायरे में रहते हुए, किन प्रस्तावों, सुझावों और शिकायतों को स्वीकार किया जाए। इसके अलावा, सरकार को ही यह तय करना है कि किन सिफारिशों में बदलाव किया जाएगा या किसे खारिज कर दिया जाएगा। यह निर्णय प्रशासनिक, वित्तीय और आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

मुद्दों की गहन जांच: कुछ सिफारिशों, विशेष रूप से भत्तों, पेंशन या उन्हें लागू करने से जुड़ी चिंताओं के मामले में अतिरिक्त जांच या किसी समिति द्वारा समीक्षा की जरूरत हो सकती है।

लागू करने का निर्णय: अंतिम निर्णय लिए जाने के बाद केंद्र सरकार एक नई अधिसूचना और जरूरी आदेश जारी करेगी। इसमें संशोधित वेतन संरचना, लागू होने वाले नियम-कानून और प्रभावी तारीखों का विवरण होगा।

तारीख तय: केंद्र सरकार एक तारीख तय करेगी और संबंधित कर्मचारी यूनियनों, संघों और पेंशनभोगियों को इसकी सूचना देगी। इसी तारीख से 8वां वेतन आयोग आधिकारिक तौर पर लागू माना जाएगा। इसके बाद, संबंधित विभाग पात्र कर्मचारियों के लिए संशोधित वेतन और पेंशन लाभों की गणना करेंगे। फिर, सरकारी आदेशों के अनुसार बकाया राशि (एरियर) का भुगतान किया जाएगा।

अभी कितना इंतजार करना होगा?
बता दें कि 8वें वेतन आयोग को गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था। इस हिसाब से रिपोर्ट सौंपने की समयसीमा करीब 3 मई 2027 बनती है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि आयोग मई 2027 के आसपास अपनी रिपोर्ट पेश कर सकता है।



Related posts

छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआत: सीएम और डिप्टी सीएम ने दी शुभकामनाएं, छात्रों का हुआ तिलक कर अभिनंदन

News Desk

दिल्ली से उत्तराखंड तक बारिश का कहर, IMD ने 11 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

News Desk

राजिम कुंभ कल्प 2026 : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किया आमंत्रित

News Desk