cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे दलदली, सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर में ग्रामीणों से की मुलाकात, देखिए LIVE

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे दलदली, सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर में ग्रामीणों से की मुलाकात, देखिए LIVE

Advertisement

कवर्धा। सुशासन तिहार के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल ग्राम दलदली का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा, विधायक भावना बोहरा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। दलदली गांव में आयोजित समाधान शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं की समीक्षा की गई और जरूरतमंदों को त्वरित लाभ दिलाने की पहल की गई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे दलदली, सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर में ग्रामीणों से की मुलाकात, देखिए LIVE

मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को भी शासन की योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य है जनता और शासन के बीच की दूरी को कम करना और हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना।

Related posts

टाटावाही हत्या की न्यायिक जांच की मांग, ABVP ने किया प्रदर्शन

Muskan Sharma

बालिकाओं को सशक्त बनाने की पहल : कबीरधाम में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

News Desk

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में उठाए जनहित के 4 अहम मुद्दे, बांग्लादेशी घुसपैठ पर जताई चिंता, योजनाओं की प्रगति पर रखे सवाल

News Desk