cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत

1776849408 f07ce8b79a0e9dfa40ab


जगदलपुर, बस्तर : भारत रत्न और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के बस्तर आगमन पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी एवं विपिन दुबे सहित अन्य अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सचिन तेंदुलकर के बस्तर दौरे को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनके आगमन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

Related posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

Muskan Sharma

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का किया उद्घाटन

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़: साय कैबिनेट की 53वीं बैठक में विकास परियोजनाओं और नई योजनाओं पर रहेगी खास नजर

News Desk