cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

गिरौदपुरी धाम के जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ की होगी न्यायिक जांच :

img 4996 1

रायपुर। सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधियों की मांग पर गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा  ने इस पूरे मामले के लिए न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है।

उन्होंने दो टूक कहा की प्रदेश में कही भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नही की जाएगी ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से सामाजिक साैहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है। गौरतलब है की विगत दिनों 15-16 मई रात को पूज्य जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई थी।

Related posts

लाडले को स्वस्थ देख परिजनों की आंखों में छलके खुशी के आंसू

News Desk

कृषि के विकास में वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान: मंत्री रामविचार नेताम

Muskan Sharma

समय पर आय प्रमाण-पत्र मिलने से सरिता की उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान

News Desk