cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने डॉ रमन सिंह के जीजा महेंद्र कल्चुरी की शोक सभा में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि 

1720606511 7be201a23545ba11e2fd

रायपुर। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने आज राजधानी रायपुर के गौरव गार्डन में आयोजित स्वर्गीय श्री महेंद्र सिंह कलचुरी की शोकसभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह कलचुरी का देहावसान 27 जून को हुआ था। स्वर्गवासी महेंद्र कल्चुरी विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के जीजा थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मामले तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित परिवारजन उपस्थित रहे।

Related posts

स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल

News Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे राज्य स्तरीय मेगा ईवेंट में, सितंबर में 18 जिलों में होगा आईईसी कैंपेन

Muskan Sharma

राज्यपाल हरिचंदन ने किया छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस इकाई की स्मारिका का विमोचन

Muskan Sharma