cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

समृद्धि योजना के तहत डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों का किया गया शुभारंभ, नवीन पंजीकृत दुग्ध और मत्स्य सहकारी समितियों को प्रदान किए गए पंजीयन प्रमाण पत्र

समृद्धि योजना के तहत डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों का किया गया शुभारंभ, नवीन पंजीकृत दुग्ध और मत्स्य सहकारी समितियों को प्रदान किए गए पंजीयन प्रमाण पत्र


कवर्धा। सुशासन दिवस, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज सहकारिता विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा समृद्धि योजना के तहत नवीन बहुउद्देशीय डेयरी और मत्स्य समितियों के उद्घाटन का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला भट्ट ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न नवीन पंजीकृत दुग्ध और मत्स्य सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनमें प्रमुख रूप से श्री कृष्णा दुग्ध समिति सेनाहाभाटा, कान्हा दुग्ध सहकारी समिति चारभाठा खुर्द, मां महामाया दुग्ध सहकारी समिति मानिकचौरी, गोपाल दुग्ध सहकारी समिति रुसे और बिलासा देवी मछुआ सहकारी समिति कोलगांव शामिल हैं। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, राजनांदगांव की कुंडा शाखा द्वारा श्री कृष्णा दुग्ध सहकारी समिति सेनाहाभाटा को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरित किया गया। साथ ही, सेवा सहकारी समिति के माध्यम से संचालित सीएससी के तहत सर्वाधिक ट्रांजैक्शन करने वाली समिति कवर्धा के प्रबंधक और ऑपरेटर को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

समृद्धि योजना के तहत डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों का किया गया शुभारंभ, नवीन पंजीकृत दुग्ध और मत्स्य सहकारी समितियों को प्रदान किए गए पंजीयन प्रमाण पत्र

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में सर्वाधिक दवाइयां वितरित करने पर समिति बिरकोना के प्रबंधक को भी शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता उप आयुक्त सतीश कुमार पाटले, उपसंचालक डॉ. एस.के. मिश्रा, सहायक संचालक आर.डी. सिंह, नोडल अधिकारी सहकारी बैंक रवि प्रकाश मिश्रा सहित सहकारिता विभाग के अन्य कर्मचारी और समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

6.49 करोड़ रुपये से अधिक की दाण्डिक राशि वसूल

News Desk

NEET UG 2026 में छत्तीसगढ़ का जलवा, शिप्रक और चार्वी ने 99.99 परसेंटाइल से रचा नया रिकॉर्ड

News Desk

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : 9 नई नगर पंचायतों का गठन, 7 नगर पंचायतें बनीं नगर पालिका – देखें पूरी सूची

News Desk