cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

कवर्धा में 2 ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत:हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर; दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त

1713777190

कबीरधाम जिले के बावा देवता मंदिर के पास रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे- 30 पर 2 ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल है। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक (क्रमांक RJ 11 CG 7004) शिमला मिर्च लेकर जबलपुर से रायपुर जा रहा था। इधर विपरीत दिशा से लोहे से भरा ट्रक (क्रमांक HR 73 A 1571) आ रहा था। बावा देवता मंदिर के पास दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। शिमला मिर्च से भरे ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे- 30 पर 2 ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे- 30 पर 2 ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

घायल ट्रक ड्राइवर बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

आयरन लोडेड ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 और बोड़ला थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल चालक को बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहन चालकों के मालिक और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने क्लीयर करा लिया है।

Related posts

दो सिंचाई योजना के लिए 6.12 करोड़ रुपये स्वीकृत

News Desk

एसपी अभिषेक पल्लव की सख्ती: नाबालिग वाहन चालक के पिता को लगाई कड़ी फटकार

Muskan Sharma

साहू समाज के पदाधिकारियों ने लिया समाज सेवा का संकल्प, कवर्धा में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह

Muskan Sharma