cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

छत्तीसगढ़ में दीवार गिरने से मातम, दो बच्चों की गई जान, महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

SIR में ज्यादा वोट कटे तो बढ़ा उत्साह! बंगाल की सीटों पर 95% से ज्यादा मतदान


बेमेतरा.

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार ढहने से दो बच्चियों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला नवागढ़ विधानसभा के ग्राम राउरपुर का है। बच्चियों की पहचान वंशिका (11) और राधिका (7) पिता ओमप्रकाश कोशले के रूप में हुई है और घायल महिला की पहचान शशिकला के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आज दोनों बच्चे घर के आंगन में बर्तन धो रहे थे। इसी दौरान दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों बच्चे और महिला आ गई।

दोनों बच्चों की मौत, महिला घायल
चीख पुकार मचते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में 108 के जरिए सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। वहीं महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।



Related posts

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत की सदस्यता से दिया त्यागपत्र

Muskan Sharma

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को करेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का लोकार्पण

News Desk

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 पर मेष, मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि को मिलेगा बड़ा लाभ

News Desk