cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कुण्डा में 6 पेटी शराब समेत दो आरोपी गिरफ्तार

कुण्डा में 6 पेटी शराब समेत दो आरोपी गिरफ्तार


कवर्धा। जिले में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना कुण्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो मुंगेली से शराब खरीदकर कबीरधाम में खपाने लाए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 पेटी देशी प्लेन शराब, कुल 52.200 बल्क लीटर, जिसकी कीमत 23 हजार 200 रुपये आंकी गई है, और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त माल की कुल कीमत 73 हजार 200 रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनीराम काठले और खेम कुमार लहरे, दोनों निवासी जिला मुंगेली के रूप में हुई है।



Related posts

कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी ने महासमुंद जिले में ली समीक्षा बैठक

News Desk

पशुपालकों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

News Desk

लोकसभा निर्वाचन 2024 : जिले के 804 मतदान केन्द्रों के लिए 25 अप्रैल सुबह 06 बजे से होगी सामाग्री वितरण

Muskan Sharma