cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

बैंक एजेंट बनकर की 16.50 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

बैंक एजेंट बनकर की 16.50 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार


कवर्धा। ग्राम बुचीपारा थाना पंडरिया निवासी गणेश राम धुर्वे ने 24 फरवरी 2025 को थाना कुकदुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि जुलाई 2024 में नेतराम डहरिया नामक व्यक्ति ने स्वयं को बैंक का लोन एजेंट बताकर उनके कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेज और हस्ताक्षर ले लिए। इसके बाद नेतराम ने अपने साथी बैंक कर्मी के साथ मिलकर उनके नाम पर 16.50 लाख रुपये का केसीसी लोन स्वीकृत कराया और पूरी राशि को उनके खाते से एटीएम और ऑनलाइन माध्यम से निकाल लिया।

मामले में थाना कुकदुर में अपराध क्रमांक 29/2025 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. 2023 एवं धारा 66(सी) आईटी एक्ट 2000 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पीड़ित व गवाहों के बयान दर्ज किए गए और एक्सिस बैंक शाखा कवर्धा तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा चंदनीडीह से संबंधित खातों एवं ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड जब्त किया गया।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी गिरीश कुमार वर्मा निवासी कुम्हारी जिला दुर्ग और नेतराम डहरिया निवासी इंदौरी जिला कबीरधाम को 15 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल कबीरधाम भेज दिया।



Related posts

हर घर जल के लक्ष्य को लेकर जल जीवन मिशन 2.0 पर सांसदों के साथ व्यापक मंथन

News Desk

शालू जिंदल ने जीता ‘CSR Visionary Leader of the Year’ सम्मान, CSR क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए मिली बड़ी उपलब्धि

News Desk

बस्तर IG सुन्दरराज पी को सम्मान के साथ विदाई, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सराहा उनका योगदान

News Desk