cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

RPF इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर लिस्ट जारी

3682493 untitled 56 copy

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में थोक में आरपीएफ इंस्पेक्टरों के तबादले की खबर है. जानकारी के मुताबिक ट्रांसफर ऑर्डर डिस्पैच कर दिया गया है.डोंगरगढ़ इंस्पेक्टर निशा कठाने को रायपुर सीआईबी की जिम्मेदारी मिली है.

वहीं रायपुर पोस्ट में पदस्थ इंस्पेक्टर एम मुखर्जी को भिलाई सीआईबी पोस्टेड किया गया है. वहीं आईवीजी स्वप्नरेखा सोनी को नागपुर के मोतीबाग में पदस्थ किया गया है.

इसके अलावा बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर भास्कर सोनी का भी तबादला नागपुर किया गया है. मंदिरहसौद चौकी इंजार्ज तरूणा साहू को राजनांदगांव, मनेंद्रगढ़ आरपीएफ पोस्ट की इंस्पेक्टर सुनीता मिंज को अंबिकापुर पदस्थ किया गया है.

हालांकि ऑर्डर की कॉपी आने के बाद ही पदस्थापना की पुष्टि की जा सकेगी.

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण: आवास प्लस सर्वेक्षण की समयसीमा 15 मई तक बढ़ी

News Desk

Employment Opportunities through Tourism: पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

News Desk

जिले में 01 जुलाई से स्टॉप डायरिया कैंप-2024

Muskan Sharma