cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

डिजिटल सचिवालय के लिए राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

1720172943 9d14d0f042fa069e3f38

डिजिटल सचिवालय परियोजना के क्रियान्वयन हेतु आज राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को चिप्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
चिप्स द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के मार्गदर्शन में एचआरएमएस सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है, जिसमें अवकाश के लिए आवेदन, अचल संपत्ति विवरण और गोपनीय प्रतिवेदन ऑनलाइन भरा जा सकेगा। राजभवन में भी डिजिटल एचआरएमएस सॉफ्टवेयर के संचालन हेतु आवश्यक तैयारी की जा रही है।

इसी सिलसिले में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित चिप्स के प्रशिक्षणकर्ताओं ने सभी शंकाओं का उचित समाधान किया।
प्रशिक्षण में उप सचिव हिना अनिमेष नेताम, अवर सचिव सुश्री अर्चना पाण्डेय, नियंत्रक संजय विश्वकर्मा सहित राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ में 18 जून से खुलेंगे स्कूल, स्कूलों में मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव और दी जाएगी वेलकम पार्टी

Muskan Sharma

जंगल से हत्या का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

News Desk

​NGDRS इंटीग्रेशन, मल्टीपल खसरा और रिकवरी मॉड्यूल से राजस्व सेवाओं को मिलेगा नया डिजिटल ढांचा

News Desk