cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

ट्यूबवेल तार की चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार:कवर्धा में नाबालिगों के साथ मिलकर वारदात को देता था अंजाम, रंगेहाथों पकड़ा गया

whatsapp image 2024 04 29 at 90708 pm 1714452403

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में चोरों आतंक बढ़ गया है। शातिर चोर शहरी इलाकों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के खेतों में लगे ट्यूबवेल और उनके तारों की चोरी की घटना को आंजम दे रहे हैं। हाल ही में छिरहा गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित निलेश पटेल ने कोतवाली थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी।13 अप्रैल को खेत में लगे ट्यूबवेल से लगभग 20 हजार रुपए कीमत की बिजली तार की चोरी हो गई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सहायता से चोरों को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस के मुताबिक आरोपी इंद्रीश खान निवासी आदर्श नगर कवर्धा ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर कई जगहों से ट्यूबवेल तार की चोरी की। इसके बाद चोरी के तार को बेचने के फिराक में घूम रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के सामान भी जब्त किए हैं।

कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि चोरी के मामले में इद्रीस खान समेत 2 नाबालिगों को पकड़ा गया है, जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। नाबालिगों को बाल सुधारगृह और एक आरोपी को जेल भेज दिया है।

Related posts

7 दिसंबर को मनाया जाएगा सशस्त्र सेना झंडा दिवस

Muskan Sharma

जीएसटी काउंसिल के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) का हुआ पुनर्गठन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बने सदस्य

Muskan Sharma

रायपुर में नोएडा की आईटी इंजीनियर से 88 लाख रुपये की ठगी

Muskan Sharma