cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

तखतपुर, मारो, सरगांव नगरीय निकायों में राज्य शासन ने नियुक्त किया कार्यवाहक अध्यक्ष

रायपुर । राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तीन नगरीय निकायों में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी अलग-अलग आदेश के अनुसार बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-13 की पार्षद अमरीका कृष्ण कुमार साहू को तखतपुर नगर पालिका का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य शासन द्वारा बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 के पार्षद धनलाल देशलहरे को मारो नगर पंचायत का और मुंगेली जिले के सरगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-5 के पार्षद परमानंद साहू को सरगांव नगर पंचायत का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राज्य शासन ने तीनों नगरीय निकायों में वर्तमान अध्यक्षों के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष के रिक्त पदों की जानकारी देते हुए नए अध्यक्षों के निर्वाचन के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।

Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के गौरव पथ निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, 10.73 करोड़ की लागत से बनेगा राजनांदगांव बायपास से नवीन बाजार तक

News Desk

प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने की विभागीय समीक्षा, विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

News Desk

कोरगुड़ा। स्कूल की छत गिरन से चार छात्र गंभीर रूप से घायल , तुरंत कार्रवाई करते जिला शिक्षा अधिकारी ने किया प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक को सस्पेंड

Muskan Sharma