cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

राज्योत्सव में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ी सुरों की मधुर धुन; उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के आमंत्रण पर प्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा देंगे प्रस्तुति

राज्योत्सव में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ी सुरों की मधुर धुन; उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के आमंत्रण पर प्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा देंगे प्रस्तुति


कवर्धा। छत्तीसगढ़ की लोकसंगीत परंपरा को नया आयाम देने वाले लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा आज राज्योत्सव मंच पर अपने मधुर सुरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष आमंत्रण पर वे आज कबीरधाम जिले के राज्योत्सव में प्रस्तुति देंगे। यह संगीतिक कार्यक्रम रात 8 बजे से पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित होगा।

अनुराग शर्मा छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत के उन चुनिंदा कलाकारों में हैं जिन्होंने परंपरा और आधुनिकता के मेल से लोकधुनों को नई पहचान दी है। उनके चर्चित गीत — “गीत कोनों गांहू गोरी”, “छम छम बोले”, “तोर सुरता मा” और “ये अमराई मा” छत्तीसगढ़ की माटी की महक और जनजीवन की सादगी को बखूबी दर्शाते हैं।

संगीतप्रेमियों के बीच अपनी सुरीली आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए विख्यात अनुराग शर्मा की गूंज न केवल प्रदेश बल्कि देशभर में सुनाई देती है। लोकसंगीत के संरक्षण और प्रसार में उनके योगदान के लिए उन्हें अनेक सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।



Related posts

छत्तीसगढ़ में बस से कुचलकर 3 की मौत, 15 घायल:मनेंद्रगढ़ में हादसे के बाद पेड़ से टकराकर पलटी; तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही थी

Muskan Sharma

कबीरधाम जिले के सरकारी स्कूल में क्लासरूम के अंदर , बच्चे छाता लेकर पढ़ाई करते दिखाई दे रहे हैं

Muskan Sharma

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तरेगाँव जँगल जाकर की क्षेत्रवासियों से मुलाकात

Muskan Sharma