cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

अमरकंटक से 150 किलोमीटर पदयात्रा कर पहली जत्था पहुंची कवर्धा, पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारी-जवान, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

photo output 2 5 scaled

कवर्धा । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के आह्वान पर आज कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश के अमरकंटक से मां नर्मदा का जल लेकर पहाड़ी और पथरिली जंगलों के रास्तों से 150 किलोमीटर पदयात्रा कर पहली जत्था शिव-शक्ति बोल बंम समिति कवर्धा पहुंचने पर महाराणा प्रताप शौर्य भवन के सामने कांवड़ियो का आरती उतार कर, पुष्प की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। यहां उपस्थित पुलिस के अधिकारी-जवान, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों ने हर्षोल्लास के वातावरण में बोल बंम, बंम बोल के नारे लगाते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया गया।

45883a81 e009 480f 95b7 5b413eeea5bc 1

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी, मोनिका सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, मनिराम साहू सहित जिले के डी.आर.जी. रक्षित केंद्र, यातायात के अधिकारी जवानों द्वारा उपस्थित होकर कंवड़ियो का आरती उतार कर पुष्प की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।


जिला बोल बंम समन्वय समिति के सदस्य सुधीर केशरवानी, दौवा गुप्ता, निशांत झा ने बताया कि भगवान महादेव का प्रिय सावन महीना 22 जुलाई से शुरू हो चुका है।

सावन शुरू होने के साथ ही कांवड़ियों का जत्था भी अपने गन्तव्य स्थान के लिए निकल चुका है। चारों दिशाएं हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान हैं। इस बीच कांवडियों, भोले-भक्तों का हर जगह फूल-माला के साथ स्वागत भी किया जा रहा है।

img 7580 1

जिला बोल बंम समन्वय समिति, पुलिस प्रशासन से लेकर जिले के नागरिकगण कावंडियों की सेवा में लगे हैं। कांवडियां एमपी के अमरकंटक से मां नर्मदा की जल लेकर पहाड़ी और पथरिली जंगलों की रास्तों से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम स्थित प्रसिद्ध पुरातत्व, पर्यटन, जनआस्था के केन्द्र एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर, बूढ़ा महादेव और डोंगरियां के जलेश्वर दादा में जलाभिषेक कर रहें है।

82 कांवडियों, पदयात्रियों का किया प्राथमिक उपचार

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर कावड़ियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य की दृष्टि से स्वास्थ्य अमलों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कांवडियों को सेवा प्रदान कर कर रही है।

c8d1e114 ac54 4590 b222 3b140740dff2 1

स्वास्थ्य विभाग की टीम 25 जुलाई की रात्रि ग्राम पोलमी, कूकदूर में कांवडियों के रात्रि विश्राम स्थान पर पहुंचकर 82 पदयात्रियों को सेवा प्रदान की। कांवडियों पदयात्रियों का बीपी, सुगर, सहित समान्य जांच, मरहम-पट्टी कर उपचार किया। इसके साथ ही जिला बोल बंम समन्वय समिति द्वारा कांवडियों की मूलभूत सुविधाओं, जैसे उनके ठहरने की व्यवस्था, भोजन, उनके प्राथमिक स्वास्थ्य की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

Related posts

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत देश को ‘विकसित भारत’ बनाने का आह्वान — रेपप्रकाश पांडेय

News Desk

बस्तर के नव निर्माण का संकल्प, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समाज से निभाने को कहा अग्रणी भूमिका

News Desk

शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 65 लाख की चोरी छिपाने पर प्राचार्य निलंबित, देखें पूरी लिस्ट

News Desk