cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कवर्धा नगर पालिका का बड़ा फैसला: महबूब शाहदातार बना ‘श्री महर्षि कश्यप वार्ड’, बहादुरगंज अब ‘मां गायत्री वार्ड’; ‘एक देश एक चुनाव’ प्रस्ताव भी पास

कवर्धा नगर पालिका का बड़ा फैसला: महबूब शाहदातार बना ‘श्री महर्षि कश्यप वार्ड’, बहादुरगंज अब ‘मां गायत्री वार्ड’; ‘एक देश एक चुनाव’ प्रस्ताव भी पास


कवर्धा। नगर के महबूब शाहदातार वार्ड क्रं. 13 का नाम अब बदलकर श्री महर्षि कश्यप वार्ड के नाम एवं बहादुर गंज वार्ड क्रं. 21 नाम बदलकर अब मां गायत्री वार्ड के नाम से जाना जायेगा। उपस्थित सदस्यों ने पूर्ण बहुमत के साथ वार्डो के नामकरण बदलने पर मुहर लगा दी है। पार्षदों द्वार पारित निर्णय को अब राज्य सरकार को प्रेषित किया जायेगा। जिससे उक्त दोनो वार्डो का नाम अब बदल जायेगा। दोनो वार्ड का नाम बदलने हेतु आवेदन के आधार पर प्रस्ताव परिषद की बैठक में रखा गया। जिसमें चर्चा कर निर्णय लिया गया।

27 में से 24 विषयों पर पूर्ण बहुमत
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के कार्यकाल का दूसरा बैठक आज नगर पालिका कार्यालय में संपन्न हुआ है। बैठक में 27 विषयों पर चर्चा हुआ। जिसमें 24 विषयों को सर्वसम्मति एवं 03 विषयों को पूर्ण बहुमत से पारित किया गया। बैठक में विभिन्न विकास कार्यो के साथ-साथ एक देश एक चुनाव, वार्ड के नामकरण में संशोधन, महिला जीम निर्माण नगर में बेतरतीब होर्डिंग बोर्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया।

इन वार्डो का नाम बदलेगा
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि वार्ड क्रं. 13 मनोज गुप्ता एवं 21 पार्षद सुरेन्द्र पाण्डेय के साथ वहां के निवासियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर वार्ड का नाम बदलने हेतु अनुरोध किया है जिसके परिपेक्ष्य में आज परिषद की साधारण सम्मेलन में विषयों पर चर्चा किया गया। चर्चा उपरांत वार्ड क्रं. 13 का नाम श्री महर्षि कश्यप वार्ड एवं वार्ड क्रं. 21 के नाम मां गायत्री वार्ड के नाम से जाना जावेगा।

एक देश एक चुनाव बहुमत से पास
परिषद की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने एक देश, एक चुनाव के समर्थन में प्रस्तावको परिषद के पटल पर रखा। पटल रखने के साथ ही एक देश एक चुनाव के बारे में सारगर्भित चर्चा करते हुए बताया कि भारत में एक साथ लोकसभा, राज्य विधानसभा और स्थानीय निकायों के चुनाव कराने की प्रस्तावित व्यवस्था है। केन्द्र सरकार ने इस विचार को लागू करने के लिए विधेयक पेश किया था, जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सितंबर 2024 में मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्य चुनावी खर्च कम करना, प्रशासनिक बोझ घटाना और शासन में सुधार लाना बताया गया है। उन्होनें इस व्यवस्था को ऐतिहासिक कदम करार दिया है प्रस्ताव पर विपक्ष दलों के उपस्थित 4 पार्षदों ने इस पर विरोध जताया, लेकिन पक्ष के उपस्थित पार्षदों ने बहुमत के आधार पर इसे पारित कर ‘‘एक देश एक चुनाव‘‘ के संकल्प पारित कर प्रस्ताव प्रेषित किये जाने की स्वीकृति दी गई है।

डीएमफ फंड से मिले 1 करोड़ 50 लाख
नगर पालिका अध्यक्ष के प्रयास से नगर पालिका परिषद कवर्धा जिला खनिज न्यास निधि से 1 करोड़ 50 लाख रू. की राशि प्राप्त हुई है उन्होनें बताया कि करपात्री स्कूल से लेकर जिला पंचायत, जिला पंचायत से लेकर बीएसएनएल कार्यालय से होते हुए पीजी कॉलेज तक एवं पीजी कॉलेज से लेकर आदिवासी मंगल भवन तक सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ वॉकिंग टैªक, पाथवें निर्माण किये जाने हेतु 1 करोड रू. की स्वीकृति प्रदान किया गया। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे 10 नग शेड निर्माण कार्य हेतु 48 लाख 52 हजार रू. की स्वीकृति प्राप्त हुआ है जिसका निविदा सहित अन्य प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्य पूर्ण कर जायेगा।

 



Related posts

राज्योत्सव का गरिमापूर्ण समापन, तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और भक्ति का हुआ अद्भुत संगम, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

News Desk

धर्मांतरण पर प्रहार: पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से 70 जनजातीय लोग लौटे अपने मूल धर्म में पैर पखारकर किया अभिनंदन,

News Desk

सड़क हादसा में 2 नौजवानों की मौत, ट्रक ने कुचला

Muskan Sharma