cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचारसरकारी कार्यक्रम

नवगठित 5 नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों के लिए प्लेसमेंट पर दस-दस पद स्वीकृत

Arun Sao

रायपुर। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पांच नवगठित नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों में प्लेसमेंट पर दस-दस पदों की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

राज्य शासन ने नवगठित अमलेश्वर, मंदिर हसौद, लोरमी, पंडरिया और बांकी मोंगरा नगर पालिकाओं तथा दाढ़ी, सरसीवा, बेरला, पामगढ़, भिंभोरी, रोहांसी, कोपरा, जनकपुर, पवनी, मरवाही, नरियरा, जरहागांव, लाल बहादुर नगर और पटना नगर पंचायतों के लिए प्लेसमेंट पर दस-दस पद मंजूर किए हैं। इनमें सफाई श्रमिकों के पांच-पांच पद तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर, पंप अटेंडेंट, वाहन चालक, भृत्य और श्रमिक के एक-एक पद शामिल हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

News Desk

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर छात्रों के लिए खुशखबरी : 1 नवंबर को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

News Desk

मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, अंतिम संस्कार में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

News Desk