cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)

तहसीलदार की बेटी और केमिस्ट्री प्रोफेसर ने की, सुसाइड नोट में लिखा- “मम्मी-पापा सॉरी”

तहसीलदार की बेटी और केमिस्ट्री प्रोफेसर ने की, सुसाइड नोट में लिखा- "मम्मी-पापा सॉरी"


धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र स्थित कैलाशपति नगर में एक महिला प्रोफेसर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 31 वर्षीय सुषमा साहू के रूप में हुई है, जो नारायण राव मेघा वाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी में रसायन शास्त्र की अतिथि प्राध्यापक (Guest Faculty) के रूप में कार्यरत थीं।

सुषमा मूलतः रायपुर की रहने वाली थीं और विगत कुछ वर्षों से धमतरी में एक किराए के मकान में अकेले रह रही थीं। 13 जून को वे रायपुर से धमतरी लौटी थीं, लेकिन शाम तक घर से कोई हलचल नहीं दिखी। पड़ोसियों ने पहले दरवाजा खटखटाया और फिर उनके पिता नारायण लाल साहू, जो वर्तमान में अभनपुर में तहसीलदार पद पर पदस्थ हैं, को सूचना दी।

बाद में दरवाजा तोड़ने पर सुषमा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा – मम्मी-पापा सॉरी, मुझे माफ करना। मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं।

सूचना मिलते ही रुद्री थाना प्रभारी अमित सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई। देर शाम होने के कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अगले दिन, 14 जून को जिला अस्पताल में पूरी की गई, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कॉलेज स्टाफ और छात्राओं ने बताया कि सुषमा व्यवहार में अत्यंत सौम्य और मेधावी थीं। वे विषय पर मजबूत पकड़ रखने वाली शिक्षिका थीं और छात्राएं उन्हें काफी पसंद करती थीं। उन्होंने 16 मई को अवकाश लिया था और रायपुर चली गई थीं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सुषमा निजी कारणों, विशेषकर विवाह से संबंधित मानसिक तनाव के चलते परेशान थीं। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है और सुसाइड नोट को भी सबूत के तौर पर शामिल किया गया है।



Related posts

तीसरी शादी, तीसरा धोखा: ‘एजी मेकअप ला दीजिए!’ और फिर गाड़ी से गायब हो गई दुल्हन

News Desk

कवर्धा में बंदर पर एयरगन से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Muskan Sharma

प्यार का अजीब मोड़: चार बच्चों की मां का दिल देवर पर आया, पति और बच्चों को छोड़ महिला हुई ‘नौ दो ग्यारह’

News Desk