cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

जोराताल स्थित महतारी सदन का लोकार्पण, महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : सुषमा बघेल

जोराताल स्थित महतारी सदन का लोकार्पण, महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : सुषमा बघेल


कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 23 सितम्बर को धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश की मातृशक्ति को बड़ा तोहफा दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 51 महतारी सदनों को वर्चुअल माध्यम से मातृशक्ति को समर्पित किया। इसी कड़ी में कवर्धा जिले के भी महतारी सदनों का लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किया गया। कवर्धा के जोराताल स्थित महतारी सदन में आयोजित वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं और उन्होंने महतारी सदन की शुरुआत को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। जनपद अध्यक्ष सुषमा बघेल ने कहा कि महतारी सदन महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन और सामाजिक उन्नति का सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से ग्रामीण अंचल की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों और प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे।



Related posts

कबीरधाम: तीन दिवसीय अपराधअन्वेषण कार्यशाला का समापन, वरिष्ठ आरक्षकों को नई धाराओं पर मिला प्रशिक्षण

Muskan Sharma

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सूदखोर गिरफ्तार, ₹12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक, 12 मोटरसाइकिलें जब्त

News Desk

Kawrdha गौ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने मवेशियों से भरी ट्रक पकड़ी

Muskan Sharma