cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

चीनी और सरसों तेल के भाव ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर के बाद मिल सकती है राहत

5A 172


नईदिल्ली 

चीनी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में गिरावट जरूर देखने को मिली है। लेकिन अब भी दाम 60 रुपये प्रति किलोग्राम के ऊपर बना हुआ है। वहीं, सरसों का तेल अब भी 200 रुपये के पार ही बिक रहा है। चीनी और तेल ने मिलकर त्योहारों के इस सीजन को थोड़ा फीका बना दिया है। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि कब तक दाम में गिरावट देखने को मिलेगी?

चीनी के दाम में गिरावट (Chini Ka rate)
बीते हफ्ते चीनी का रेट 65.08 रुपये प्रति किलोग्राम था। जोकि अब घटकर 62.57 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है। यानी रिटेल मार्केट में कीमतों में 3.85 प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार चीनी का रेट कल शुक्रवार को 59 रुपये प्रति किलोग्राम था। जोकि पिछले साल की तुलना में 14 रुपये अधिक है। बीते इस साल 4 सितंबर को 1 किलो चीनी के लिए लोगों को 45 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे।

ड्यूटी फ्री चीनी इम्पोर्ट की मिली परमिशन
सरकार ने विदेशों से चीनी आयात करने के लिए खरीदारों को बड़ी छूट देते हुए इसे ड्यूटी फ्री कर दिया है। हालांकि, इसकी सीमा एक मिलियन टन की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इससे होलसेल के साथ-साथ रिटेल के दाम भी घटेंगे। इसके अलावा कालाबाजारी रोकने के लिए भी सरकार काफी सख्ती दिखा रही है।

सरसों के तेल का दोहरा शतक (Mustard Oil Price today)
पिछले एक महीने से सरसों के तेल का दाम भी सातवें आसमान पर है। कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले साल इसका दाम 187 रुपये प्रति किलोग्राम था। जोकि इस समय 201 रुपये के आस-पास बना हुआ है। बीते एक महीने से सरसों के तेल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला।

कब गिरेगा चीनी और तेल का दाम
चीनी की कीमतों में फिलहाल कोई खास गिरावट की उम्मीद कम ही है। इस इंडस्ट्री पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट के अनुसार चीनी का रेट नई फसल के आने के बाद यानी अक्टूबर के बाद ही गिरने की संभावना है। वहीं, सरसों की कीमतों में आने वाले कुछ हफ्तों में आपको कटौती देखने को मिल सकती है। राजस्थान की फसल मार्केट में एंट्री करते ही दाम नीचे आ सकता है।



Related posts

अमेरिका के निशाने पर भारत समेत 40 से ज्यादा देश, चीन के टैरिफ से बचने में मदद का आरोप; अब AI से होगी जांच

News Desk

कर्नाटक, तेलंगाना व हिमाचल की सरकारों से महिलाएं पूछ रही हैं कि 1 लाख रुपए प्रति वर्ष देने का वादा कब पूरा किया जाएगा? – पीयूष गोयल

Muskan Sharma

Amarnath Yatra: सेना की निगरानी में 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था जम्मू से रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

News Desk