cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कवर्धा ब्रेकिंग: शिक्षकों की कमी से नाराज़ स्वामी आत्मानंद स्कूल, पिपरिया के छात्रों ने किया चक्काजाम

कवर्धा ब्रेकिंग: शिक्षकों की कमी से नाराज़ स्वामी आत्मानंद स्कूल, पिपरिया के छात्रों ने किया चक्काजाम


Advertisement

कवर्धा। जिले में लगातार दूसरे दिन भी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर बच्चों का आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को पिपरिया स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया।

छात्रों ने स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी और अन्य समस्याओं को लेकर बीच सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बच्चे घंटों तक सड़क पर डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करते रहे।

सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।

गौरतलब है कि जिले के कई शैक्षणिक संस्थानों में लंबे समय से शिक्षकों की कमी की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है।



Related posts

27 से 30 जनवरी तक दिव्य दरबार कवर्धा में

Muskan Sharma

तेंदूआ द्वारा मृत मवेशी के मालिकों को मुआवजा राशि भुगतान कार्यवाही की जा रही

Muskan Sharma

अष्टमी पर खप्पर यात्रा: कबीरधाम पुलिस ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतज़ाम

News Desk