cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई: छत्तीसगढ़ सरकार ने 22 आबकारी अधिकारियों को किया निलंबित

भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई: छत्तीसगढ़ सरकार ने 22 आबकारी अधिकारियों को किया निलंबित


Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश के 22 आबकारी अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई राज्य सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय पर स्पष्ट कहा, हमारा उद्देश्य जनता को पारदर्शी, जवाबदेह और ईमानदार प्रशासन देना है। भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई केवल एक शुरुआत है और आगे भी भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्ठा के बल पर सुशासन का मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।



Related posts

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ओबेरॉय व हयात जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में मिलेगा कार्य करने का मौका, 80 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जनवरी तक आमंत्रित

News Desk

भारत सरकार का Telegram पर बड़ा एक्शन, पायरेसी रोकने के लिए 15 दिन में मांगा जवाब

News Desk

रायपुर में लगेगा ‘चिल्ड्रन मार्केट’, बच्चे लगाएंगे दुकान:आंत्रप्रेन्योरशिप की भावना होगी डेवलप; दानी स्कूल में लगे समर कैंप में सीख रहे आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स

Muskan Sharma