cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

शहीद वीर नारायण सिंह एवं वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं का किया अनावरण

1774191566 75965d7c0f6b6f77cb56


रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान में गोंड समाज के पवित्र पूजा स्थल पर आयोजित बड़ादेव स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से बड़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक और आध्यात्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने वीर नारायण सिंह और रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वीर नारायण सिंह ने 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया था। 10 दिसंबर 1857 को रायपुर के जयस्तंभ चौक पर उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

1774191550 9bd51635e8e42c68565c

मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के अदम्य साहस और स्वाभिमान का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने गोंडवाना की गरिमा की रक्षा करते हुए मुगल सेना के सामने आत्मसमर्पण करने के बजाय रणभूमि में वीरगति प्राप्त कर मातृभूमि के प्रति अपने समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक संदीप साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, उपाध्यक्ष पवन साहू तथा पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Related posts

मरवाही के किसान विनय अभिषेक सिंह की मांग का हुआ समयबद्ध निराकरण, आधुनिक कृषि यंत्रीकरण से खेती होगी आसान

News Desk

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मंशानुरूप तरेगांव जंगल मे किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Muskan Sharma

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया सम्मानित, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

News Desk