cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

राज्य चुनाव आयुक्त ने ली सभी एसपी की बैठक, लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी

3600686 untitled 48 copy

रायपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। दो-एक दिन में कभी भी चुनाव का ऐलान हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि 17 मार्च याने रविवार को चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव का ऐलान कर सकता है। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि आज और कल चुनाव आयोग में कुछ अहम बैठकें रखी गई है। वरना आजकल में कभी भी घोषणा हो जाती। हालांकि, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के चलते पहली बार लोकसभा चुनाव की घोषणा में इतना विलंब हुआ है। अब दो आयुक्तों की नियुक्ति हो गई है। इधर लोकसभा चुनाव में लॉ एंड आर्डर के संबंध में चीफ इलेक्शन आफिसर रीना बाबा कंगाले ने आज छत्तीसगढ़ के सभी पुलिस अधीक्षकों को रायपुर बुलाया है। न्यू सर्किट हाउस में एसपी की मीटिंग आज सुबह दस बजे से प्रारंभ हो गई है। सिर्फ नक्सल जिलों के एडिशनल एसपी आए हैं। बाकी सभी जिलों के एसपी कल रात ही रायपुर पहुंच गए थे।

Related posts

शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ: सोनमणि बोरा

News Desk

राष्ट्र के प्रति प्रेम, आपसी सौहार्द, एकता और अखंडता को बढ़ावा देना स्वतंत्रता दौड़ का मुख्य उद्देश्य : टंक राम वर्मा

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

News Desk