cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया विशेष अभियान

c3ea1863 3173 4494 bba8 ef910b8ce635 1

विशेष अभियान के तहत घूमंतु बच्चों को शिक्षा से जोड़ने किया गया प्रेरित

कवर्धा,। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग, मिशन वात्सल्य, पुलिस विभाग, विशेष किशोर पुलिस इकाई, श्रम विभाग एवं चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की संयुक्त टीम ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों में बाल श्रम निषेध अभियान चलाया। विशेष अभियान के अंतर्गत टीम द्वारा हॉटल, ढाबा, दुकान, मोटर गैरेज, इट भट्ठे, गुड़ फैक्ट्री, कबाड़ी दुकान निर्माण स्थानों आदि में जाकर निरीक्षण किया गया साथ ही झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को अपने बच्चों से काम नही करवाने और शिक्षा से जोड़ने प्रेरित किया गया। इस दौरान संयुक्त टीम में सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, सी आर नंदा श्रम निरीक्षक, गौरव महोबिया श्रम निरीक्षक, सुश्री क्रांति साहू संरक्षण अधिकारी संस्थागत, राजाराम संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत देखरेख, सुरेश साहू सामाजिक कार्यकर्ता, श्रीमती परमेश्वरी धुर्वे सामाजिक कार्यकर्ता, श्रीमती श्यामा धुर्वे, श्रीमती नितिन किशोरी वर्मा आउटरीच वर्कर, महेश निर्मलकर परियोजना समन्वयक, सुश्री आरती यादव सुपरवाइजर, रामलाल पटेल सुपरवाइजर, श्रीमती शारदा निर्मलकर सुपरवाइजर एवं प्रधान आरक्षक राजकुमार कुशवाहा, आरक्षक श्रीमती सकुन्तला मरकाम, आरक्षक आलोक त्रिपाठी एवं पुलिस टीम उपस्थित थे।

Related posts

PM Kisan 24th Kist Update: खाते में कब आएंगे ₹2,000, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

News Desk

वित्त मंत्री ने पुसौर में लाइब्रेरी, पुष्पवाटिका एवं तालाब सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

News Desk

क्या मोदी कैबिनेट में इन चेहरों को मिलेगी जगह ?

Muskan Sharma