cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

ड्यूटी से गायब महिला आरक्षक पर गिरी निलंबन की गाज, एसपी ने किया सस्पेंड

3715886 untitled 48 1

रायपुर। चुनाव ड्यूटी में कोताही बरतने पर महिला आरक्षक, ढाबे में खाने के पैसे मांगने वाले संचालक की पिटाई करने के लिए आरक्षक और मतदान के दौरान मतदाताओं से शराब के नशे में दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक और आरक्षक को निलंबित कर दिया है। जिले में तैनात महिला आरक्षक लखेश्वरी कुर्रे की डाक मतपत्र के तहत शुक्लाभाठा में पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन 7 मई को मतदान के दौरान जोनल पेट्रोलिंग द्वारा मतदान केंद्र चेक करने पर उक्त महिला आरक्षक मतदान केंद्र से नदारत रही।

उधर सुहेला थाने में पदस्थ आरक्षक छत्रपाल सिंह वर्मा की चुनावी ड्यूटी प्राथमिक शाला भवन राजपूर में लगाई गयी थी इस दौरान आरक्षक छत्रपाल सिंह द्वारा शराब के नशे में मतदाताओं से दुर्व्यवहार करते हुए पाए गए। जिसके बाद उसका मेडिकल करवाया, मेडिकल में कांस्टेबल के नशे की हालत में होने की पुष्टि हुई। वही तीसरे में मामले में पलारी थाने में पदस्थ आरक्षक लोमश साहू द्वारा रविवार 5 मई को पलारी के एक ढाबा में खाना खाने के बाद ढाबा संचालक द्वारा पैसे मांगे जाने पर ढाबा संचालक से गाली गलौज कर मारपीट की गई।

Related posts

बिटकॉइन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: गौरव मेहता की 6 और कंपनियों का खुलासा

News Desk

विशेष लेख: महतारी वन्दन:रुपया हजार,खुशियां अपार

Muskan Sharma

ब्लाक के 3600 लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य, शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Muskan Sharma