cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

सुकमा में जवानों ने 1 नक्सली को मार गिराया:किस्टाराम के जंगल में हुई मुठभेड़, कई माओवादियों को गोली लगने की खबर; हथियार बरामद

comp 141708576883 1714364477

छत्तीसगढ़ के सुकमा में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। कई माओवादियों को गोली लगने की खबर है। मारे गए नक्सली का शव बरामद कर पहचान की कोशिश की जा रही है। किस्टाराम इलाके में पेसेलपाड़ के जंगल में ये मुठभेड़ हुई है। इलाके में सर्चिंग जारी है।

सलातोंग इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर और 208 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी को रवाना किया गया था। तभी घात लगाकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। मौके से कई हथियार और नक्सल सामान बरामद की गई है।

सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़।
सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़।

एसपी किरण चव्हाण ने की मुठभेड़ की पुष्टि

बताया जा रहा है कि नक्सलियों की ओर से लगातार गोलीबारी की जा रही थी, जिसका DRG के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। एसपी किरण चव्हाण ने सलातोंग इलाके में मुठभेड़ की पुष्टि की है।

1. 29 नक्सलियों के एनकाउंटर का VIDEO: लंच के बाद मीटिंग की तैयारी में थे माओवादी; तभी जवानों ने घेरकर शुरू कर दी फायरिंग

नक्सल कमांडर शंकर राव मीटिंग लेने की तैयारी कर रहा था। उसी वक्त जवानों ने हमला कर दिया।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 16 अप्रैल को पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब साढ़े 5 घंटे तक मुठभेड़ हुई। DRG और BSF के जवानों ने माओवादियों के ठिकाने में घुसकर उनके 29 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ के वक्त नक्सली दोपहर का खाना खाकर बेफिक्र होकर बैठे थे।

Related posts

430 सेग्रीगेशन शेड तैयार 100 का निर्माण जारी

Muskan Sharma

नगरीय निकायों में आज से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन, हर वार्ड में लगेंगे 10 अगस्त तक शिविर, समस्याओं का होगा मौके पर ही निराकरण

Muskan Sharma

बस्तर के 461 गांवों के विद्युतीकरण के लिए विशेष पैकेज की मांग, केंद्र से सहायता का अनुरोध

News Desk