cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

मालगाड़ी डिरेलमेंट केस में RPF की कार्रवाई, बिलासपुर से 10 आरोपी दबोचे गए

Chhattisgarh News 05 1 11


बिलासपुर.

बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. बिलासपुर से इंदौर तक के रेलवे स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.

फिलहाल मुख्य आरोपी निजी ठेकेदार पवन नायक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. 
दरअसल, 13 जुलाई के दोपहर करीब 2:20 बजे यह घटना हुई थी. करगी रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 स्थित लाइन नंबर-3 पर मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उत्तर गए थे. राहत की बात रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. मौके पर पहुंची रेलवे अधिकारियों को डिब्बों के नीचे जेसीबी मशीन का बकेट फंसा हुआ मिला था. 

मालगाड़ी देखकर भागे मजदूर
रेलवे की जांच में यह सामने आया कि जेसीबी बकेट को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर उतारने के बाद 5-6 मजदूर उसे प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर ले जा रहे थे. इस दौरान मालगाड़ी आती देख मजदूर भारी बकेट को ट्रैक पर छोड़कर भाग गए, जिससे मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए.  गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कमलेश टेकाम उर्फ मुन्ना (25), नरहर सिंह उर्फ पिंटू (35), देवा सिंह (38), बुद्धू सिंह (49), छत्रपति मरावी (32), लोकेश मांडवी (19), अनुराग मरावी (31), अभिषेक यादव (21), जेसीबी बकेट मंगवाने वाला मोहम्मद शमीर (24) और कोच अटेंडेंट अमित यादव (23) शामिल हैं.



Related posts

17 हजार डॉक्टरों के बावजूद मेडिकल कॉलेजों में खाली पद, सिविल सोसाइटी ने सरकार से मांगी भर्ती

News Desk

पीपीटी प्रवेश परीक्षा 23 जून को, प्रवेश पत्र 17 जून से डाउनलोड कर सकते है अभ्यर्थी

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़:अबूझमाड़ में हार्डकोर माओवादियों की सूचना पर निकली थी तीन जिलों की फोर्स; रुक-रुककर फायरिंग

Muskan Sharma