cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश करेंगे न्यायिक जाँच, 3 माह के भीतर जाँच समिति देंगे राज्य शासन को रिपोर्ट 

eryhrtu 2

रायपुरl राज्य शासन ने गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखांभ की क्षति ग्रस्त होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश को जांच अधिकारी नियुक्त किया है l राज्य शासन ने 6 बिन्दुओं पर जाँच के लिए एकल सदस्यीय न्यायिक जाँच का आदेश जारी किया है l छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश सी बी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम इस घटना की जाँच कर 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को देंगे l

ज्ञातव्य है कि विगत 15 और 16 मई 2024 की रात्रि में बलौदाबाजार जिले के गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखांभ की क्षति ग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने गत दिवस बलौदाबाजार में न्यायिक जांच कराये जाने की घोषणा की थी l गृह मंत्री की घोषणा पर राज्य शासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश श्री सी बी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम घटना की जाँच करेंगे और 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को देंगे l

Related posts

छत्तीसगढ़ को नई सौगात, 8 जुलाई को CM साय करेंगे डूमरतराई थोक बाजार का उद्घाटन

News Desk

निगम मंडल आयोग में बचे पदों पर नियुक्ति: 31 अगस्त को रायपुर आएंगे शिव प्रकाश और नितिन नवीन, संगठन की बैठक में होगा मंथन, जल्द जारी हो सकती है सूची!

News Desk

राशनकार्ड: नवीनीकरण के लिए 10 हजार ने नहीं किया आवेदन

Muskan Sharma