cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित, कवर्धा की छात्रा रिया केशरवानी ने दसवीं की परीक्षा में पाया प्रदेश में दूसरा स्थान

दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित, कवर्धा की छात्रा रिया केशरवानी ने दसवीं की परीक्षा में पाया प्रदेश में दूसरा स्थान


कवर्धा। आज कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। कक्षा दसवीं की मेरिट लिस्ट में कवर्धा के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल कवर्धा की छात्रा रिया केशरवानी ने पूरे प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 600 अंकों में 593 अंक प्राप्त किए हैं, और 98.83 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही हैं। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला प्रशासन की ओर से छात्रा रिया केशरवानी, उनके माता पिता और परिजनों एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रिया की यह सफलता दूसरे छात्रों को प्रेरणा देगी।



Related posts

BJP ने जगदलपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Muskan Sharma

देश के 12 प्रमुख राज्यों में छत्तीसगढ़ को मिला प्रतिनिधित्व, व्यापारियों और उद्योगों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर रखने का मिलेगा अवसर

News Desk

JEE की तरह होगा NEET एग्जाम? कंप्यूटर मोड, OMR और परीक्षा पैटर्न पर सरकार ने साफ की तस्वीर

News Desk