cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

प्रयास और एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

109

रायपुर। आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रयास आवासीय विद्यालय और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट eklavya.cg.nic.in पर परिणाम का अवलोकन कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम के संबंध में यदि रोल नंबर अथवा नाम में कोई विसंगति हो तो प्रयास विद्यालय प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थी अपना अभ्यावेदन ई-मेल prayas.ctd@gmail.com पर 12 जुलाई को शाम 5 बजे तक तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के अभ्यर्थी ई-मेल abhyavedan.emrs@gmail.com पर 14 जुलाई को शाम 5 बजे तक कर मेल कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात किया गया अभ्यावेदन मान्य नहीं होगा।

गौरतलब है कि प्रदेश के विभिन्न प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2024-25) में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित कर विभिन्न जिला मुख्यालयों में 9 जून 2024 को  परीक्षा आयोजित की गई थी। इसी प्रकार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के कक्षा 6वीं (शिक्षण सत्र 2024-25) में प्रवेश के लिए 18 मई 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी।

Related posts

कलेक्टर के निर्देश पर ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वेक्षण का काम शुरू

Muskan Sharma

छोटे कारोबारियों को बड़ी सौगात! ₹10,000 करोड़ का Growth Fund, लॉजिस्टिक्स सिस्टम होगा मजबूत

News Desk

कवर्धा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की दिव्यांगजनों को स्कूटियां वितरित

Muskan Sharma